उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

नये साल पर सीसीएल उपभोक्ताओं को उपहार देगा यह बैंक

गौचर / चमोली। चमोली जिला सहकारी बैंक ने नये साल के मौके पर अपने कैश क्रेडिट लिमिट ( सीसीएल ) के उपभोक्ताओं को उपहार देने का निर्णय लिया है।

बैंक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को दिये जाने वाले सीसीएल की ब्याज दरें घटाने का निर्णय लिया है। बैंक प्रबंधन ने यह निर्णय ऋण समीक्षा बैठक के दौरान लिया।

बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत ने बताया कि बैंक ने सीसीएल ब्याज दर में 1. 20 की कमी कर 9. 70 करने का निर्णय लिया गया है।

कहा कि यह सुविधा उपभोक्ताओं को 1 जनवरी 2023 से मिल सकेगी। जबकि बैंक की ओर से उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिऐ भवन ऋण व वाहन ऋण कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं बालिकाओं की पढ़ाई व भविष्य को ध्यान में रखते हुऐ बैंक की ओर से बालिका स्वाभिमान योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 21 वर्ष तक की बालिकाओं को

सावधि जमाओं पर 7. 30 फीसदी का आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है।

इस मौके पर बैंक सचिव / महाप्रबंधक सौ. सिंह, उप महाप्रबंधक टीएस खाती, धीर सिंह, दीक्षा कंडवाल गौड़, प्रियंका नेगी, आई टी

मैनेजर अमित शाह, अनुभाग अधिकारी रोहित मारवाड़ी एवं कमलेश, इन्द्र जीत, कृतिका रावत आदि कर्मचारी मौजूद थे।

ललिता प्रसाद लखेडा़

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!