उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

कलश में मिट्टी भरकर ली देश को मजबूत बनाने की शपथ

देहरादून। जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश में ग्रामीणों ने मिट्टी भरते हुए

देश को मजबूत बनाने की शपथ ली। वार्ड संख्या सात के सभासद राजेश भट्ट ने कहा

कि नगर पालिका की तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान में लोग बढ-चढकर

हिस्सा ले रहे हैं। इससे लोगों में देशप्रेम की भावना और बढ रही है। अमृत वाटिका

निर्माण के लिए शहीदों के परिजनों और सैनिक परिवारों ने मिट्टी एकत्रित की।

जिसके बाद सभी ने शपथ ली। इस अवसर पर पुष्कर सिंह बिष्ट, मान सिंह

उनाल, महेंद्र राणा, गुड्डू चौहान,सरोप उनाल, सुंदर सिंह रावत, भोलानाथ,

अनुराग थपलियाल,रमेश थपलियाल, अमरेश भट्ट,मधु उपाध्याय,पिंकी, कौशल्या

देवी, गुड़ी देवी, कृष्णा देवी, सुबोधनी, पुष्पा भट्ट, अनिता जोशी, चमनी देवी

आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!