उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

कल होने वाले विरोध-प्रदर्शन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे की प्रशासन के साथ बैठक 

देहरादून। डोईवाला चीनी मील के अंतर्गत 5 गन्ना क्रय केंद्रों (सेंटरों) को बंद करने के निर्णय के विरोध और एमएसपी कानून बनाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 31 जुलाई को डोईवाला में होने वाले विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई ।

जिसमें कहा गया कि चीनी मिल प्रशासन को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। यदि निर्णय वापस नही लिया गया तो कल विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

बैठक में डोईवाला संयुक्त किसान मोर्चे के अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह ताज,बलबीर सिंह,गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष गुरदीप सिंह,परवादून जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह,मोहित उनियाल,

किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेद बोरा, भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा,चडूनी किसान यूनियन जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह,

डोईवाला व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश वासन,व्यापार संघ उपाध्यक्ष व सभासद गौरव मल्होत्रा,कमल अरोड़ा,सागर मनवाल व हरबंस सिंह आदि मौजूद थे ।

ये भी पढ़ें:  78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!