अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

देहरादून-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में गिरकर हिमाचल के चार लोगों की मौत

देहरादून। देहरादून-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसे में हिमाचल के चार लोगों की

मौत हो गई। तहसील चकराता से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता मार्ग पर

मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय

रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ऊक्त वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त

होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की

घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही

करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा

स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को

बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के

सुपुर्द किया गया

मृतको के नाम:-

1. अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष
2. संदीप उम्र 32 वर्ष

3. प्रवीण उम्र 30 वर्ष
4. मोहित उम्र 28 वर्ष

सभी मृतक निवासी :- चौपाल हिमांचल

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!