उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

13 सितंबर को भानियावाला में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे शामिल

डोईवाला। 13 सितंबर को भानियावाला के गणपति गार्डन में, डोईवाला विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व जिला देहरादून प्रभारी मयंक गुप्ता व पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत जी होंगे। जिसमें जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सहित डोईवाला विधानसभा के प्रदेश स्तर से मंडल स्तर तक के सभी कार्यकर्ता व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दून जायका भानियावाला में योजना बैठक आयोजित की गई। जिसमें डोईवाला विधानसभा के सभी चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व दर्जा धारी करण बोरा, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, विधानसभा विस्तारक संदीप रावत, मंडल अध्यक्ष डोईवाला विनय कंडवाल, मंडल अध्यक्ष माजरी राजकुमार , मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी राजेंद्र मनवाल,मण्डल महामन्त्री प्रेम पुंडीर, ललित पंत, वेद प्रकाश कंडवाल, सुरेश सैनी, चंद्रभान पाल, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद सार्वजनिक, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां; जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया ड्राफ्ट रोल, त्रुटियों पर तत्काल सुझाव देने की अपील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!