उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नकरौंदा में जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामाग्री

डोईवाला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नकरौंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंदों को खाद्य सामाग्री वितरित की।

एआईसीसी सदस्य एसपी सिंह व सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी के सहयोग से खाद्य सामाग्री वितरित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कोरोनाकाल में दूसरों की मदद के लिए खड़ा है। कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती करवाने से लेकर ऑक्सीजन की व्यवस्था, दवाईयों की व्यवस्था और अब लोगों को खाद्य सामाग्री वितरण में कांग्रेस अपना पूरा सहयोग दे रही है।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि जहां और जिस किसी को भी मदद की जरूरत हो। तुरंत उसकी मदद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करनी चाहिए। मौके पर बुद्धदेव सेमवाल, सागर बिष्ट, आशीष खत्री, तनवीर राणा, पंकज जोशी, राहुल खरोरा, राहुल कुमार, मनजीत रावत, अरुण पाल, लखबीर सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव कमर खान ताबी, नवीन पयाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप; एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!