डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल के परवादून जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी धर्मवीर सिंह गुसाईं को दी गई। और डोईवाला नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिनेश कोठियाल को दी गई।
डोईवाला नगर पालिका परिषद को दो भागों में रखा गया। पहला भाग अठूरवाला के नाम से जिसमें 9 वार्ड सम्मिलित है और दूसरा खंड डोईवाला के नाम से जिसमें 11 वार्ड शामिल किया गया है।
पहले भाग अठुरवाला की जिम्मेदारी विनोद कोठियाल को दी गई है।
एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, पूर्व केंद्रीय प्रचार सचिव केन्द्रपाल सिंह तोपवाल,
अवतार सिंह बिष्ट, सुरेंद्र चौहान, जीवानंद भट्ट, बीना नेगी, शशिबाला, श्याम सुंदर, करण बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!