उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

यूकेडी ने सौंपी रूपेश सिंधवाल को मंडल अध्यक्ष की कमान

यूकेडी ने किया कार्यकारिणी और मोर्चों का विस्तार

डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला में जिला और युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया।

उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि धर्मवीर सिंह गुसाईं को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि दिनेश सेमवाल को जिला महामंत्री, दामोदर प्रसाद चमोली को जिला संगठन मंत्री और पंकज तिवारी को नगर महामंत्री का दायित्व दिया गया है। यूकेडी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल ने कहा कि सुमित सिंधवाल को युवा मोर्चे का नगर महामंत्री बनाया गया है। दीपक सिंह को उपाध्यक्ष तथा मयंक कुमार को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया है। वहीं रूपेश सिंधवाल को थानो मंडल मे युवा मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है।

सुमित सिंधवाल ने कहा कि युवाओं को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए तैयार किया जा रहा है। रूपेशजी ने बताया कि युवा राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय क्षेत्रीय मुद्दों को तरजीह दे रहे हैं।इसके अलावा संजय सिंह, वीरपाल सिंह, पीएन पेटवाल और विमल किशोर उनियाल आदि को पार्टी की सदस्यता दी गई।

ये भी पढ़ें:  पहचान बदल-बदल कर महिलाओ को अपने जाल में फंसाने वाले नटवरलाल को “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!