उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

लावारिस और बीमार गौ माता के लिए डोईवाला में शुरू किया गया गौ-सेवा सदन

डोईवाला में यूकेडी ने शुरू किया गौ-सेवा सदन

डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला के राजीव नगर में गौ-सेवा सदन का शुभारंभ किया।

गौ-सेवा सदन का शुभारंभ करते हुए यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि गाय की सेवा करने से मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। इसके अलावा कई प्रकार के रोग भी दूर होते हैं।

गौ सेवा सदन के संचालक पेशकार गौतम ने कहा कि डोईवाला में घूमती बेसहारा और अनाथ गाय की सेवा करने के उद्देश्य से गौ सेवा सदन की स्थापना की गई है।

यहां पर बीमार और लावारिस छोड़ दी गई गायों की सेवा की जाएगी। यह गौ सदन गौमाता सेवा ट्रष्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने जनसेवा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूकेडी नेता धर्मवीर गुसाईं, दीप पांडे, रेखा प्रजापति, अशोक तिवारी आदि दर्जनों पदाधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!