उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

विधायक गैरोला ने जोगीवाला में “नवनिर्मित सड़क” का लोकार्पण किया

डोईवाला। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने जोगीवाला में एक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया।

सड़क निर्माण पर कालोनी वासियों ने विधायक का आभार जताया। लंबे समय से सड़क के

बीच तमाम गढ्डे हो गये थे। जिनमें बरसात में लबालब पानी भर जाता था। और लोग चोटिल

भी हो रहे थे। आर.के.पुरम आवासीय कालोनी के निवासियों ने अपने क्षेत्रीय विधायक के

सम्मुख सड़क निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से रखी। और विधायक द्वारा इस सड़क को

सीमेंटेड करवा कर लाॅकिंग टाइल्स बिछवाकर शानदार रूप दे दिया गया। विधायक द्वारा इस

सड़क का विधिवत पूजन के साथ लोकार्पण किया गया। इसके बाद विधायक ने पूरी

कालोनी का पैदल भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया। कालोनी

वासियों ने एक सुर इस कार्य को संपन्न करवाने के लिए विधायक का आभार जताया।

इस मौके पर कालोनी के संरक्षक केशर सिंह ऐर, डा.एस.डी.जोशी, प्रो.के.एल. तलवाड,

मोहन चन्द्र लोहानी,सुरेंद्र चौहान, मंहत जयेंद्र पुरी, डी.पी. जोशी,संजय वालिया, लाखी सिंह

चौहान, जी.सी.पंत, प्रो.डी.डी.मैठाणी, नीलम तलवाड़, कमला चौहान, सुष्मिता जोशी,

संगीता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!