उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Dehradun. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर भानियावाला में पंजाब सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश के प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजनीति में इस तरह की घटनाओं को अंजाम नहीं दिया जाना चाहिए। कहा कि देश दुनिया में पीएम मोदी को करोड़ों लोग पसंद करते हैं। जो उनकी सुरक्षा में खिलवाड़ को एक गंभीर मामला मानते हैं।

होना तो ये चाहिए था कि जिस तरह पीएम मोदी ने किसनों की मांग मानते हुए तीनों कृर्षि कानून वापस ले लिए। उससे उनके कार्यक्रम को लेकर पंजाब सरकार को और अधिक संजीदगी दिखानी चाहिए थी। लेकिन आज पंजाब सरकार की देश ही नहीं पूरी दुनिया में किरकिरी हो रही है।

उनकी मांग है कि पंजाब में चन्नी सरकार को बर्खाख्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। मौके पर सभासद ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, मुकेश पंवार, अभिषेक लोधी, सुमित लोधी, मनोज चौधरी, प्रीतम राठौड, संपूर्ण सिंह रावत, राजेश भट्ट, उधम सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी शामिल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!