उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

कोविड में आठ लाख परिवारों तक पहुंचाई गई मदद, आठ शक्ति केंद्रों के चालीस बूथों पर सत्यापन: भाजपा

1 सितंबर से 5 सिंतबर के बीच सभी 17 मंडलों के होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

Dehradun. भाजपा का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामन्त्री भाजपा उत्तराखंड कुलदीप कुमार और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश सह संयोजक डॉ आदित्य कुमार, जिला कार्यक्रम संयोजक विनोद कश्यप, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, अरुणकुमार मित्तल ने आदि ने इस अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड के दौरान उत्तराखंड में 8 लाख परिवारों तक मदद पहुंचाने का कार्य किया है। कोरोना टीकाकरण को लेकर कार्यकर्ता नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यह अभियान बूथ स्तर तक जाएगा और इस जिला प्रशिक्षण के बाद मंडल स्तर पर भी बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को आम नागरिकों की मदद के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में मंडल व बूथ स्तर पर स्वास्थ्य टीमें गठित की जा रही हैं।

इनमें एक डॉक्टर के साथ 4 लोग रहेंगे एक महिला और एक आईटी एक्सपर्ट भी रहेंगे। सभी को किट प्रदान की जाएगी, जिसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर स्टीमर सहित अन्य उपकरण शामिल होंगे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक योगाभ्यास के शिविर भी इस प्रकार की कार्यशाला में आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला महामंत्री और अभियान के समन्वयक सुदेश कंडवाल ने बताया कि 1 सितंबर से 5 सिंतबर के बीच सभी 17 मंडलों के प्रशिक्षण होने है उनके स्थान और तिथि तय हो चुकी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,

ये भी पढ़ें:  राजीव महर्षि ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में की मार्मिक अपील

राजेश जुगलान, पूनम चौधरी, डॉ रमेश सैनी, रोहित भारद्वाज, रितेश असवाल, राजाराम शर्मा, पंकज शर्मा, मनवर नेगी, वेदप्रकाश कंडवाल, सुभाष मनवाल, परवीन गुप्ता, कुसुम शर्मा, महेंद्र, राहुल शर्मा, रतन सिंह चौहान, मोहित शर्मा, निर्मला उनियाल, विनायक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आठ शक्ति केंद्रों के चालीस बूथों पर भाजपा ने किया सत्यापन

Dehradun. भाजपा बूथ समिति सत्यापन अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल ने कहा कि 8 शक्ति केंद्रों के 40 बूथों पर सत्यापन किया गया है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने लाखामंडल के शक्ति केंद्र पर पांच बूथ समितियों का सत्यापन किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दायित्व धारी संदीप गुप्ता ने डोईवाला में बुलावाला शक्ति केंद्र की 6 बूथ समितियों का सत्यापन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद जैन ने हरबर्टपुर व पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने कालसी में बाना शक्ति केंद्र की बूथ समितियों का सत्यापन किया डोईवाला के बड़ासी शक्ति केंद्र पर रविन्द्र राणा व सिंधवाल गांव शक्ति केंद्र पर नितिन बड़थ्वाल द्वारा बूथ समितियों का सत्यापन किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी व बूथ समिति सत्यापन अभियान के सह संयोजक संपूर्ण सिंह रावत ने बताया शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के निर्देशानुसार सभी शक्ति केन्द्रों पर पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान, स्वच्छता व सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!