2022 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में तोड़ेगी कई मिथक: भाजपा

भाजपा मोर्चो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का ब्लॉक सभागार में स्वागत
डोईवाला। डोईवाला ब्लॉक सभागार में डोईवाला मंडल के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रम संविदा बोर्ड व अध्यक्ष संनिर्माण कर्मकार बोर्ड अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने कहा कि 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनना तय है। भाजपा इस बार प्रदेश में कई मिथक को तोड़ेगी।
चमोली आपदा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की भाजपा ही नहीं बल्कि ने भी प्रशंसा की है। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि कोविड़ की एक नहीं कई वैक्सीन बनाकर भारत शक्तिशाली देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। अब देश कृर्षि से लेकर अंतरिक्ष की दौड़ में सबसे आगे निकलने जा रहा है।
आधुनिक विमान सहित कई आधुनिक हथियारों का निर्माण अपने देश में हो रहा है। और अगले कुछ वर्षो में भारत इन हथियारों को दुनिया को बेचकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी, दिनेश सजवान, प्रदीप नेगी विक्रम नेगी, सोनू गोयल, कुसुम सिद्धू, ममता नयाल आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सभासद राजेश भट्ट, राकेश डोभाल, ईस्वर रौथाण, हिमांशु राणा, संदीप नेगी, आशा सेमवाल, उधम सिंह, विनीत मनवाल, नितिन बर्थवाल, उमेद सिंह, प्रेम कुमार, आरती लखेडा, वर्षा वर्मा, चंद्रकला ध्यानी, आरती लखेरा, राममूर्ति, पूनम तोमर, शशी नेगी, राकेश नौटियाल, चंदन जयसवाल, कृष्णा तरियाल प्रकाश कोठारी, सुमित्रा देवी, पुष्पा कुमाई, माया अधिकारी, निशा प्रवीण, अमिता सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नए सदस्यों का पार्टी की सदस्यता दिलवाई
डोईवाला। कार्यक्रम में रागनी, संतोष तोमर, आशा देवी, लक्ष्मी, ममता देवी, लीला देवी, सहित कई कांग्रेसी महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का राज्य मंत्री समशेर सिंह सत्याल, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा चौधरी आदि ने पुष्प-गुच्छ प्रदान कर स्वागत कर भाजपा का पटका पहनाया।