उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

विरोध से बौखलाई भाजपा दर्ज करवा रही कांग्रेसियों पर मुकदमें: एनएसयूआई

कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

डोईवाला। एनएसयूआई संगठन ने कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा 25 जून 2020 को कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिससे बौखलाई भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के 168 नेताओं और कार्यकर्ताओ पर मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसके खिलाफ आज प्रदेश भर में एनएसयूआई द्वारा पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई राज्य सरकार से मांग करती है कि उनके नेताओं के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

भाजपा ने प्रदेश भर में कई बड़े कार्यक्रम किए लेकिन किसी नेता पर मुकदमा दर्ज नही हुआ। कांग्रेस सही मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमलावर है। इसलिए भाजपा बदले की राजनीति से कार्य कर रही है। डोईवाला एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आरिफ अली ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए मुकदमे द्वेषपूर्ण हैं।

जिसका एनएसयूआई डोईवाला विरोध करती है। और इस दोगले रवैया के खिलाफ पुतला दहन कर रही है। पुतला दहन करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष युथ कांग्रेस सोशल मीडिया अनुज कनॉजिया, छात्र नेता आसिफ अली उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जंगलों के महत्व को जानबूझ कर भुलाने की गलती कर रहा मानव समाज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!