उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पूजा-अर्चना के बाद BJP ने किया doiwala में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

डोईवाला। भाजपा विधायक प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला के चुनाव कार्यालय का पूजा-अर्चना कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी सरकार द्वारा किए कार्यो का हिसाब बताना है। डोईवाला की सीट महत्वपूर्ण सीट है। जिस पर हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से कार्य करना है। भाजपा विधायक प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला ने कहा की जो विकास कार्य त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा किए गए हैं उनको वो आगे बढाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कार्यकर्ताओं वह जनता की मांग पर भाजपा द्वारा डोईवाला विधानसभा का क्षेत्रीय प्रत्याशी जनता के बीच में है। इसलिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता उन्हें जिताने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, पूर्व दर्जाधारी करन बोरा, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, राजकुमार प्रधान राजेंद्र मनवाल, अशोक राज पंवार,संपूर्णानंद थपलियाल, संजीव सैनी, नरेंद्र नेगी, प्रदीप नेगी, मनवर नेगी, विक्रम सिंह नेगी, दिनेश सजवाण, भारत मनचंदा, प्रेम कुमार, पुरषोत्तम डोभाल, मनीष यादव,

दिनेश वर्मा, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, पुनम चौधरी, सुमन लता, गीतांजलि रावत, वर्षा वर्मा, राममूर्ति, आनंद अग्रवाल, पंकज रावत, पंकज शर्मा, रोहित छेत्री, प्रकाश कोठारी, नितिन बर्थवाल, सुरेश सैनी, सतेंद्र चौधरी, चंदन जायसवाल, अभिषेक लोधी, सुन्दर लोधी, मनमोहन नोटियाल, सोनू गोयल , सतीश सेमवाल सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय खेल की मशाल रैली भारत की सीमाओं तक पहुँची: एक ऐतिहासिक उपलब्धि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!