उत्तराखंडधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

लॉकडाउन तक हर जरूरतमंद को राशन बांटेगी यूकेडी

भानियावाला-अठुरवाला में यूकेडी ने बांटा राशन बांटकर सैनिटाइजेशन किया

डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल ने अठूरवाला, भनियावाला इलाके में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया और जरूरतमंदों को राशन बांटा।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सैनिटाइजेशन तथा राशन बांटने का अभियान लॉकडाउन तक जारी रहेगा। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि लॉकडाउन तक हर जरूरतमंद को सूखा राशन बांटा जा रहा है, जिसमें 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, सहित 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, चाय पत्ती, मसाले, नहाने और कपड़े धोने के साबुन आदि को मिलाकर एक राशन किट बनाई गई है।

वार्ड अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह और शाम दो शिफ्ट मे सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। यूकेडी नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं ने बताया कि पर्वतजन फाउंडेशन के सहयोग से मास्क वितरण और हैंड सैनिटाइजर वितरण का कैंप भी लगाया जाएगा।

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मद्रासी कॉलोनी में राशन वितरित किया गया।सैनिटाइजेशन अभियान में केंद्रीय संगठन सचिव किशन सिंह रावत, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल,

जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, वार्ड नंबर 10 के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह गुसाईं, जयेंद्र तोपवाल, चरण सिंह रावत,श्रीमती रेखा रावत, धनवीर सिंह रावत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित रैली में शामिल हुए सीएम धामी, 4 जून को दीपावली मनाने की कही बात

Related Articles

Back to top button