उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

उत्तराखंड के इन इलाकों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछारें पड़ने की चेतावनी

उत्तराखंड। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछारें गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।

सोमवार को चमोली, पिथौरागढ व बागेश्वर में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

मंगलवार को कुंमाऊ क्षेत्र में भारी वर्षा और चमोली, पिथौरागढ व बागेश्वर में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बुधवार व बृहस्पतिवार को कुंमाऊ क्षेत्र में आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछारें होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!