उत्तराखंडदेहरादून

दो बच्चे नदी में नहाते हुए डूबे, एक का शव बरामद

कपकोट। दिनाँक 26 सितम्बर को थाना कपकोट ने SDRF को सूचित किया कि कपकोट में 02 बच्चे नदी में नहाते समय डूब गए है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम HC सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सर्चिंग आरम्भ की गई, सर्चिंग के दौरान 01 बच्चे मोहित पुत्र प्रकाश राम उम्र 10 वर्ष निवासी कपकोट का शव SDRF टीम द्वारा बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया जबकि दूसरे बच्चे सुमित पुत्र प्रकाश राम उम्र 6 वर्ष निवासी कपकोट की सर्चिंग की गयी परन्तु कुछ पता नही चल पाया, कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!