अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

पिथौरागढ़ के बन्दर लिमा में 400 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बन्दर लिमा में एक वाहन 400 मीटर गहरी खाई में गिरा गया। जिससे दो लोगो की मौत हो गई।

आज डी.सी.आर. पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बंदर लिमा में एक वाहन (वाहन संख्या- UK04AE- 7634)अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी खेमराज के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक मार्गों से होते हुए खाई में उतरकर वाहन तक पहुँची और कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को निकाला।

व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया।

मृतकों के विवरण:-
1. त्रिवेणी माधव पलड़िया, 34 वर्ष, निवासी- बानणा जाला, भीमताल, नैनीताल।

2. रविकांत मेहता, 35 वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश।

ये भी पढ़ें:  भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट; डीएम के निर्देश- क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!