उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनमौसम

मंगल व बुध को ओलावृष्टि/आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में कुछ स्थानों विशेषकर पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

साथ ही प्रदेश में कहीं कहीं तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मंगल व बुध को प्रदेश में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

प्रदेश में अनेक स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

वहीं  बृहस्पतिवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों में बहुत हल्की बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!