उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनमौसम

पारा गिरने से हल्की ठंड़ शुरू, सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ी

देहरादून। तापमान गिरने के साथ ही पंखों की रफ्तार काफी कम हो गई है। जिससे सुबह और शाम ठंड़ महसूस होने लगी है।

मानसून के विदा होने और सर्दियों के सीजन शुरू होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम लोग हल्के गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। कूलर, एसी लगभग बंद हो चुके हैं। वहीं पंखों और फ्रिज की रफ्तार भी कम हो गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक ठंड़ महसूस हो रही है। गर्मियों की तुलना में पारा वर्तमान में दस डिग्री तक नीचे चला गया है। जिसे सर्दियों की शुरूवात माना जाता है।

सुबह और शाम गुलाबी ठंड़ से लोगों को सर्दी और जुकाम की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 16.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। एक हफ्ते पहले अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री था। वहीं पिछले वर्ष एयरपोर्ट मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया था। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावनाएं जताई गई हैं। फिलहाल बारिश या खराब मौसम की कोई संभावनाएं नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:  सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, ऋषिकेश व भगवानपुर में पकड़े गये नकली उत्पाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!