उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

उत्तराखंड में मंगलवार तक भारी बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज शुक्रवार के दिन टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
शनिवार के दिन भी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। और मंगलवार को कुमाऊँ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक उत्तराखंड में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वही कुछ स्थानों में से बिजली चमकने ओलावृष्टि और बहुत भारी बारिश होने की भी संभावनाएं जताई गई हैं।

ये भी पढ़ें:  एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!