उत्तराखंडदेशदेहरादूनपर्यटनमौसमविदेशस्वास्थ्य और शिक्षा

उत्तराखंड पुलिस के इस जवान ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 m) को फतह कर इतिहास रचा

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 m) को फतह कर इतिहास रचा है।

दिनाँक 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा फ्लैग ऑफ किये जाने के बाद रवाना हुए आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो का सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया है।

दिनाँक 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान, 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फ़बारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए SDRF जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे (16 km) पैदल चलते हुए सारी बाधाओ को पार करते हुए सांय 05:20 मिनट(अफ्रीकन समयानुसार/ 07:50 बजे भारतीय समयानुसार) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।

जिसके पश्चात दिनांक 26 फरवरी की सुबह 12:15 पर राजेन्द्र नाथ द्वारा टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुनः डबल समिट के लिए रवाना होकर प्रातः 5:45 बजे (अफ्रीकन समयानुसार /8:15 बजे भारतीय समयानुसार) पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ -साथ SDRF उत्तराखंड पुलिस का ध्वज फहराकर उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किया।

राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान है जिसके द्वारा 03 दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को 02 बार सफल अरोहण का रिकॉर्ड बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा, धामी सरकार में एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग कार्य में आई तेजी, गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!