उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया, स्वामी विवेकानंद को याद किया

डोईवाला। स्वामी विवेकानंद की 161वी जयंती पर पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला की राष्ट्रीय

सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय शिविर लगाकर उन्हें याद किया।

आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने विवेकानंद के विचारो को आत्मसात करने का

आह्वान किया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान के साथ योग अभ्यास भी

किए। गुरुवार को पब्लिक इंटर कालेज की एनएसएस इकाई के एक दिवसीय शिविर में

स्वयं सेवियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर प्रतिभाग किया।

आयोजित विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि विश्व को भारत की बौद्धिक

क्षमता का ज्ञान कराने वाले स्वामी विवेकानंद का जीवन आदर्शो से भरा पडा है।

युवाओं को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। परीक्षा प्रभारी नरेश वर्मा वरिष्ठ शिक्षक

जेपी चमोली एनएसएस प्रभारी विवेक बधानी ने कहा कि महापुरुष किसी भी राष्ट्र की असली

धरोहर होते हैं। स्वयं सेवियों को विवेकानंद के विचारो को पढ़कर जीवन के लक्ष्यो को तय कर

आगे बढना चाहिए। इस अवसर पर देवांश,

अनुभव, राशि, खुशी, सानिया, सोनम, कंचन, आयुष गौरी आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!