उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला: पुष्पराज बहुगुणा को पीटीए अध्यक्ष की कमान

देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में अभिभावक शिक्षक परिषद की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उप मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पदों हेतु प्रस्तावक और अनुमोदकों द्वारा रखे गए नामों की महाविद्यालय अभिलेखों से जांच के उपरांत सत्र 2019-20 हेतु पीटीए का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा, उपाध्यक्ष सरस्वती कंसवाल, उपमंत्री कुलवंत रावत और कोषाध्यक्ष आबिद हसन चुने गए। बैठक में महाविद्यालय प्राध्यापक सदस्यों में डॉ0 एनडी शुक्ला, डॉ0 आर एस रावत, डॉ0 अनिल भट्ट और डा०नूर हसन ने विचार रखे। सचिव डां0 अफरोज इकबाल ने सत्र 2019-20 में महाविद्यालय की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण अभिभावकों के सामने रखा। प्रभारी प्राचार्य डॉ0 डीएन तिवारी ने पीटीए की आवश्यकता और उद्देश्यों की जानकारी अभिभावकों को दी। उसके बाद महाविद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की गई।

अभिभावकों द्वारा महाविद्यालय को सुझाव देते हुए महाविद्यालय में ड्रेस कोड सख्ती से लागू करने, बुक बैंक की स्थापना पर विचार, महाविद्यालय में कुर्सी टेबल की कमी आदि पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!