उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

प्रदेश में कल अधिकांश जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार

देहरादून। मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिससे बारिश और बर्फबारी के आसार पैदा हो गये हैं। मौसम विभाग ने कल प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं।

कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों, टिहरी, अल्मोड़ा व देहरादून जिलों में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।

तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बाकि स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा। यदि कल बारिश होती है तो इसके दीपावली पर जलाए गए पटाखों से हुए प्रदूषण में कमी आ सकती है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!