उत्तराखंडदेशदेहरादूनमौसमराजनीति

(वीडियो) हरीश रावत ने किया रानीपोखरी पुल का निरीक्षण, बोले डोईवाला के पुलों की भगवान रक्षा करे

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिल्ली से जोलीग्रांट एयरपोर्ट लौटते हुए रानीपोखरी में टूटे पुल का निरीक्षण किया।

हरीश रावत ने कहा कि जैसा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि अवैध खनन के कारण पुल बहा है। पुल का रख रखाव न होना भी पुल बहने की एक वजह है।

डोईवाला में कई दूसरे पुल भी खतरे की जद में बताए जा रहे हैं। सभी पुलों की बाहर की एजेंसी से जांच करवाकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुल बंद करने को बनाई गई दीवार को पार करते हरीश रावत।

औऱ जब तक नया पुल नही बन जाता तब तक यहाँ कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि वो रानीपोखरी आएं हैं तो मुख्यमंत्री धामी भी यहाँ आएंगे।

इस अवसर पर मनोज नोटियाल, मोहित उनियाल, सागर मनवाल, राहुल सैनी, हेमा पुरोहित, अखलाक साबरी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!