अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला में 20 किलो पॉलिथीन जब्त, 26100 रुपए का जुर्माना भी वसूला

डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला और तहसील डोईवाला के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्तीकरण को संयुक्त रुप से छापेमारी की गई।

जिस पर विभिन्न दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की वस्तुएं पाई गई। इस दौरान 8 दुकानदारों से 26100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। और लगभग 20 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि नगर पालिका को स्वच्छ व साफ बनाने को सभी का सहयोग जरूरी है। सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन किया गया है। फिर कुछ दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक को बढावा दे रहे हैं।

छापेमारी के दौरान तहसीलदार मोहम्मद शादाब, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, राजस्व निरीक्षक रविंद्र सिंह पवार, सफाई पर्यवेक्षक सुरेंद्र नीरज, तपस आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले- जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!