उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

नई शिक्षा नीति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाएगा भारत: निशंक

Dehradun. भानियावाला में भाजपा डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

 

जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की दुनिया में मजबूत छवि बनी है। कोरोनाकाल में भारत ने जिस तरह से अपने देश सहित तमाम दूसरे देशों की मदद की है।

उससे दुनिया का भारत पर विश्वास और गहरा हुआ है। कहा कि उनके द्वारा लाई गई शिक्षा नीति, शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखेगी। नई शिक्षा नीति की देश के सभी राज्यों ने सराहना की है। भाजपा की धुर विरोधी ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित सभी विपक्षी नेताओं ने भी नई शिक्षा नीति को सराया है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजेंद्र मनवाल राजकुमार राज, अशोक पवार, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, संजीव सैनी, प्रदीप नेगी, मनवर नेगी, नरेंद्र नेगी, सुषमा चौधरी, नगीना रानी, पंकज रावत, ललित पंत, सुभाष रावत राजेंद्र तड़ियाल, पुरुषोत्तम डोभाल रोहित छेत्री, ईश्वर रौथान, हिमांशु राणा, अमित कुमार, अवतार सिंह,

विजय भट्ट, सतीश सेमवाल, मनीष यादव, ह्रदय राम लखेड़ा, उमेद सिंह, मुन्ना चौहान, आरती लखेड़ा, आशा सेमवाल, सुमनलता, ललित जायसवाल, सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, सुशील जायसवाल, सम्पूर्णा नंद ध्यानी, दीपक नेगी, नितिन बर्थवाल, सुरेश सैनी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, भगवती सती, चंदन जयसवाल, नीलम नेगी, रीता नेगी, कोमल देवी, स्वीटी पंवार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश, कहा – शारदा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का होगा भव्य निर्माण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!