उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डोईवाला विधायक ने इन स्कूलों को फर्नीचर देने की घोषणा की

डोईवाला विधायक ने इन स्कूलों को फर्नीचर देने की घोषणा की
डोईवाला। विधायक बृजभूषण गैरोला ने रानीपोखरी न्याय पंचायत के दुरुस्त गांव कंडोली में जाकर जनता की समस्या को सुना।

उनके साथ पीएमजीएसवाई के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने कंडोली से इठारना और का सर्वे का एस्टीमेट बनाकर देने को कहा। इसके साथ प्राइमरी स्कूल शीला चौकी स्कूल का निरीक्षण किया।

और बच्चों को बैठने के लिए अपनी विधायक निधि से फर्नीचर देने की घोषणा की। उसके बाद इठरना में नवनिर्मित निर्माणाधीन इंटर कॉलेज भवन का औचक निरीक्षण किया। और फर्नीचर की घोषणा की। उसके बाद कालवन में 2 दिन पूर्व भारी बरसात के कारण लैंडस्लाइडिंग होने से गांव को खतरा हो गया था।

जिसे गांव कालबन पहुंचकर पटवारी और तहसीलदार को साथ लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इसमें पुस्ता निर्माण कराकर और गांव के लोगों की अन्य समस्याएं जैसे बिजली पानी सभी को दुरुस्त किया जाए। गांव के एक मंदिर में पुस्ता निर्माण और टीन सेट लगाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरदेव पंडित, जिला पंचायत प्रतिनिधि सतीश सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, घनश्याम रावत, मंडल महामंत्री सुभाष रावत, सर्वेश रावत, बागी ग्राम प्रधान अजीत कुमार, चंद्र प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!