अपराधउत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्य

देर रात घुप्प अंधेरे में बीन नदी में उतार दी कार, उसके बाद जो हुआ उड़ गए होश

ऋषिकेश। वर्षा के कारण ऋषिकेश और चीला के बीच होकर बहने वाली बीन नदी में उफान आ गया। इस बात से अनजान कार सवार तीन लोग बीच नदी में फंस गए।

यह सभी लोग हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में फंसे तीन लोगों को सकुशल वाहन सहित बाहर निकाला।

मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि हरिद्वार वाया चीला ऋषिकेश आ रहे कार सवार तीन लोग बीन नदी में फंस गए हैं।

नदी में उफान आया हुआ था मगर कार सवार व्यक्तियों को इस बात की जानकारी नहीं थी। इन्होंने रात अंधेरे में ही कार को नदी के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की।

यह सभी लोग कार सहित बीच नदी में फंस गए। मदद के लिए इन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया।

जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढाल वाला से तत्काल मौके पर पहुंची व रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों तीनों व्यक्तियों को रेस्क्यू करने के उपरांत रस्सों के सहारे कार को किसी तरह से बाहर निकाला।

कार सवार तीन लोग निम्न है-
1) मनीष जखमोला (31 वर्ष) पुत्र भगवती प्रसाद, ऋषिकेश,
2) विकास उनियाल(36 वर्ष) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश,
3)सूरज सिंह ( 28 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश ।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!