अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

नकरौंदा पिंडर वैली में सीवरेज प्लांट के विरोध में क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

नकरौंदा पिंडर वैली में नगर निगम द्वारा लगाया जा रहा है सीवरेज प्लांट

Dehradun. नकरौंदा पिंडर वैली में सीवरेज प्लांट के विरोध में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

कांग्रेस नेता गौरव सिंह व पूर्व प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों खासकर महिलाओं ने सीवरेज प्लांट का विरोध करते हुए नारेबाजी की। रविवार को नकरौंदा स्थित पिंडर वैली में सीवरेज प्लांट को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश दिखा।

कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने कहा कि घनी आबादी के बीच में बन रहा सीवरेज प्लांट भविष्य में कई बीमारियों का घर बन सकता है। यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है। और इस क्षेत्र से नदी से पानी बहता हुआ पिकनिक स्पॉट से होकर आगे किसानों के खेतों तक जाता है।

सीवरेज प्लांट लगने से नदियों का पानी प्रदूषित होगा। और भूजल स्तर पर भी प्रदूषण का असर होगा। इस कारण यहां के लोगों की मांग है कि सीवरेज प्लांट को कहीं ओर लगाया जाए।

स्थानीय निवासी राज किशोरी का कहना है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गुचचुप तरीके से सीवरेज प्लांट को लगाने की अनुमति दी है। इसलिए लोग उनका भी विरोध कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाने को हर्रावाला वाला चौकी के इंचार्ज नवीन डंगवाल भी मौके पर पहुंचे। मौके पर नकरौंदा के पूर्व प्रधान बुध देव सेमवाल, पिंडर वैली विकास समिति अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी,

राजकिशोरी, देवराज सिंह, रोहित पांडेय, विजय ध्यानी, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, वीरेंदर सिंह रावत, प्रीतम सिंह, प्रतिभा, अनुराधा बिष्ट, दीपा बिष्ट, माया थापा, लुक्मी राणा, रौशनी रावत समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  धराली आपदा पर केंद्र की नज़र, हर संभव मदद दे रही केंद्र सरकार – केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!