अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

रानीपोखरी पुल पर बाइक सवार का एक्सीडेंट, मौत

देहरादून। रानीपोखरी नवनिर्मित पुल पर कुछ देर पहले एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया।

जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर रानीपोखरी पुलिस मौके पर पहुंची। और शव कब्जे में लिया।

शाम लगभग 6:30 बजे पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपोखरी नए पुल पर एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया है।

जिस पर थाना रानीपोखरी से तत्काल मौके फोर्स पहुंचा। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा एक बाइक सवार पुल के बीचो बीच गिरा पड़ा था।

 

जिसको तत्काल 108 एंबुलेंस के द्वारा जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया गया। मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया।

प्रथम दृष्टया बारिश होने के कारण मोटरसाइकिल फिसलने से एक्सीडेंट होना पाया गया। मोटरसाइकिल चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहना था। जबकि हेलमेट मोटरसाइकिल के पीछे रखा था।

पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। जौलीग्रांट अस्पताल में जाकर जानकारी की गई तो चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया।

परिजन अस्पताल में मौजूद हैं मृतक का शव मोर्चरी में रखा गया जांच जारी है।

*नाम पता मृतक*

पुलकित गौड़ पुत्र ओम प्रकाश गौड़ निवासी रेशम माजरी थाना डोईवाला देहरादून उम्र लगभग 22 वर्ष
मोटरसाइकिल संख्या UK 14 J- 0170

रानीपोखरी के नवनिर्मित पुल पर यह पहली बार एक्सीडेंट हुआ है।

ये भी पढ़ें:  समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!