अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

हर्रावाला एक्सीडेंट में बी फार्मा के छात्र की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

देहरादून। आज सुबह तड़के 6:00 बजे शमशेरगढ़ चौकी हर्रावाला के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार गौरव सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी गायत्री नगर जिला मुंगेर बिहार उम्र 25 वर्ष की एक ट्रैक्टर नंबर uk07 बीआर 1508 के पिछले टायर में आने से मृत्यु हो गई।

मृतक भगवान सिंह मेडिकल कॉलेज में बी फार्मा का छात्र था। मृतक के शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया।

और पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्यवाही की गई। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर देने पर तत्समय अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!