उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भाजपा जिला ऋषिकेश में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जॉली ग्रांट में हिमालयन अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्त दानदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर देश भर में रक्त दान शिविर लगाए जा रहे हैं इसके साथ ही रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत आरोग्य सेतु पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।

जिसमें लोगों से रक्तदान करने और मानवता के लिए प्रधानमंत्री के मिशन का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है ।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि करोना काल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारी संख्या में रक्तदान किया गया।

प्रत्येक रक्त दाता एक जीवन रक्षक है, रक्तदान से अनगिनत जिन्दगी बचाई जा सकती हैं।

 

रक्त दान शिविर में जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला, युवा मोर्चा प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजेंद्र मनवाल , राजकुमार राज, अशोकराज पंवार,

मनीष नैथानी, नगीना रानी, विक्रम नेगी, दीवान सिंह रावत, ममता नयाल स्वाति डोभाल, चंद्रभान सिंह पाल, विनोद कुमार भारत मनचंदा, प्रशांत खरोला, अंकित काला रवि गुसाईं, प्रकाश कोठारी, सोंनु शर्मा,

पंकज शर्मा, मनवर नेगी, नितिन बर्थवाल, सुरेश सैनी, ईश्वर रौथाण सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व रक्त दानदाता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!