अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

ऋषिकेश-चीला नहर में डूबी युवती का शव बरामद

ऋषिकेश। ऋषिकेश-चीला नहर में डूबी युवती का शव बरामद किया गया है।

कल दिनाँक 06 नवंबर 2022 को सांय लगभग 06:00 बजे थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एक युवती पशुलोक बैराज से लगभग 100 मीटर आगे चीला नहर में बह गयी है।

 

 

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवती सिचाई विभाग कॉलोनी की रहने वाली है। तथा शाम को बाइक लेकर अकेले ही घर से निकली थी।

बाइक को पशुलोक बैराज में खड़ा करने के उपरांत उक्त युवती संदिग्ध परिस्थितियों में चीला नहर में बह गयी।

 

 

हालांकि आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया परन्तु तेज बहाव के कारण युवती पानी मे लापता हो गयी।

 

 

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्च किया गया परन्तु अंधेरा होने व तेज बहाव के कारण युवती का कुछ पता नही चल पाया।

 

 

आज प्रातः पुनः SDRF फ्लड टीम द्वारा घटनास्थल से आगे नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा था।

सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा चीला पावर हाउस में युवती का शव ढूंढ लिया गया।

और रोप की सहायता से बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक युवती का विवरण:- आँचल पुत्री अनिल कुमार, उम्र-23 वर्ष, निवासी- सिंचाई विभाग कॉलोनी बैराज।

ये भी पढ़ें:  बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!