उत्तराखंडखेलदेहरादूनधर्म कर्मराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में होली एंजल माजरीग्रांट के विद्यार्थियों ने जीता गोल्ड

Dehradun. रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 21वी उत्तराखंड स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 का द टोंस ब्रिज स्कूल देहरादून में 13 नवंबर 2022 को आयोजन हुआ।

 

 

जिसमें डोईवाला स्थित होली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेशम माजरी के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रपुर से आए हुए खिलाड़ियों ने भी खेल में अपना दमखम दिखाया।

होली एंजेल के विद्यार्थियों में आयुष कुमार,नैतिक कुमार, आयुष नेगी, आयुष,कृष्णा पुरोहित ने रोलर हॉकी में गोल्ड और सृष्टि गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीता।

 

 

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आकाश कुसुम बछेती ने आज बाल दिवस के अवसर पर मेडल प्राप्त बच्चों को शुभकामनाएं दी। और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य जॉन डेविड नंदा ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। और भविष्य निर्माण के लिए उत्साहित किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!