अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्य

पशुलोक बैराज, ऋषिकेश से बरेली के युवक का शव बरामद

ऋषिकेश। पशुलोक बैराज, ऋषिकेश से एक युवक का शव बरामद किया गया है।
आज दिनाँक 10 दिसम्बर 2022 को SDRF की फ्लड टीम द्वारा पशुलोक बैराज में सर्चिंग के दौरान एक शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त राहुल मिश्रा पुत्र श्री अरुण मिश्रा, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

ज्ञातव्य हो कि विगत 03 दिसम्बर को गुड़गांव, दिल्ली से हरिद्वार शादी समारोह में सम्मिलित होने आये एक फैमिली ग्रुप के सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। अलोहा होटल के पास निम बीच पर नदी किनारे घूमने के दौरान यह युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। जिसकी सूचना SDRF टीम को मिलते ही टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया था।

SDRF टीम द्वारा मय राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के विगत दिनों से लगातार उक्त युवक की सर्चिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा था। आज युवक का शव पशुलोक बैराज से बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया तथा परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गयी।

ये भी पढ़ें:  दून पब्लिक स्कूल में हुआ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन: एनडीएस स्कूल और आरआईएस स्कूल ने जीती बास्केटबॉल चैंपियन ट्रॉफी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!