अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

चट्टान दरकने से कर्णप्रयाग के पास “ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे” पर “बाइक सवार दबा”, आवाजाही पर लगी रोक

चमोली। अचानक चट्टान दरकने से ऋषिकेश – बद्रीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास जलेश्वर

महादेव के सामने में एक बाइक सवार के दबने की सूचना है।

हादसे के बाद यहां मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है।

बुधवार को चट्टान दरकने से यहां काम कर रही एक कम्फ्रेसर मशीन भी भारी बोल्डरों के नीचे

दब गई है। यहां इन दिनों काफी समय से बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य

 

चल रहा है। एनयच द्वारा बोल्डरों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मार्ग बंद होने से दोनों

तरफ वाहनों की कतारें लग गई है।

ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!