अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

इंडेन्ट से अधिक गन्ना तौल करने पर डोईवाला केन क्लर्क पर गिरी गाज, सस्पेंड

देहरादून। इंडेन्ट से अधिक गन्ना तौल करने पर डोईवाला के एक केन क्लर्क पर गाज गिरी है।

जिसे मिल प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है।
मिल के वाह्य गन्ना क्रय केन्द्र सेलाकुई के

कृषकों द्वारा डीएम को 27 फरवरी को लिखित शिकायत करते हुए कहा कि सेलाकुई क्रय केन्द्र

पर मनोज पाण्डेय, तौल लिपिक (सामयिक) की ड्यूटी के दौरान मिल से दिनांक

12.02.2023 से 22.02.2023 तक कुल 2500 कुन्तल गन्ने का इण्डेन्ट जारी किया गया

था। जिसके सापेक्ष सम्बन्धित तौल लिपिक द्वारा लगभग 17 ट्रक गन्ना तौला गया था,

जिसमें से दिनांक 25.02.2023 को 07 ट्रक गन्ना, दिनांक 26.02.2023 को 01 ट्रक गन्ना

एवं दिनांक 27.02.2023 को 09 ट्रक गन्ना भराई कर मिल में भिजवाया गया। जिसमें

लगभग कुल 3200 कुन्तल गन्ना मिल को प्राप्त हुआ। मनोज पाण्डेय के कार्य से मिल को स्पष्ट

हुआ कि तौल लिपिक द्वारा मिल से जारी इण्डेन्ट की मात्रा से अधिक गन्ना तौला गया।

व क्रय केन्द्र पर जानबूझकर अव्यवस्था फैलायी गई। जबकि क्रय केन्द्रों पर तैनात समस्त तौल

लिपिकों को जारी आदेश दिनांक 08.02.2023 से निर्देशित किया गया था। कि

इण्डेन्ट की मात्रा के अन्तर्गत ही प्रतिदिन गन्ना तौल करेंगे।

सहायक प्रबन्धक व मुख्य समयपाल द्वारा उपरोक्त तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत रिपोर्ट

दिनांक 28.02.2023 में अवगत कराया गया कि मनोज पाण्डेय, तौल लिपिक (सामयिक)

द्वारा जानबूझकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवेहलना की गई.

जिस कारण मनोज पाण्डेय, तौल लिपिक (सामयिक) को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर

निर्माण विभाग में सम्बद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!