गर्भवती महिलाओं की मदद की तैयारी, फोन नंबर करवाए उपलब्ध

बाल विकास विभाग ने उपलब्ध करवाए फोन नंबर
डोईवाला। गर्भवती महिलाओं की मदद को बाल विकास विभाग द्वारा फोन नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं।
जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाएं इन फोन नंबरों पर फोन कर मदद ले सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अपने क्षेत्र में ऐसी गर्भवती महिलाओं की जानकारी अपने विभाग को दे रही हैं। जिनके प्रसव की संभावित तिथि 31 मई तक है। इससे महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा सकेगी।
और गर्भवती महिलाओं को लॉक डाउन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बाल विकास विभाग की तरफ से जरूरी तैयारी की जा रही हैं।
डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र में हाई रिस्क वाली महिलाओं को यदि अस्पताल जाने में कोई परेशानी होगी तो वो 108, 104 के अलावा 8937854692, 8475005001 पर कॉल कर मदद ले सकेंगे।
बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रेणु लांबा ने कहा कि इस संबध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी से फोन पर संपर्क किया जा सकता है।