
डोईवाला। कांग्रेस ने झबरावाला में गन्ना के बक़ाया का पूर्ण भुगतान व पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों को कम करने के लिए सांकेतिक धरना दिया।
कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष गौरव चौधरी और संयोजक रणजीत सिंह बॉबी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सांकेतिक धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लॉक लाउन में मंहगाई और तेल की कीमतों ने आम आदमी का जीना मुश्लिक कर दिया है। उनकी मांग है कि गन्ना का समर्थन मूल्य 600 रुपए घोषित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर ख़ुर्शीद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, इंद्रजीत सिंह, राजवीर खत्री, रविंद्र सिंह, नरेश, शुभम कंबोज, यसुस अली, जसवीर सिंह, नागेन्द्र नागि, ज़ुल्फ़िकार अली, हरजिंदर सिंह, शमशाद, शकील अहमद, दीपक, गुरविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।