उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाकियू ने की गन्ने के बकाया भुगतान की मांग

डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) उतराखण्ड में डोईवाला शुगर मिल के बकाए भुगतान को लेकर भाकियू(टिकैत)के परवादून के जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी व गन्ना किसानो ने डी सी ओ देहरादून को ज्ञापन दिया।

जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल ने कहा कि सरकार को डिजिटल भुगतान के माध्यम से तुरन्त किसानों का भुगतान करना चाहिए। कहा कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू धरना प्रदर्शन व आदोलन को बाध्य होगी।

ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल,गढ़वाल महासचिव हरेन्द्र बालियान,रणवीर चौहान,ओमप्रकाश काम्बोज,फतेह सिंह,गुरमीत सैनी,रविन्द्र कठैत,अनुज तोमर,नीरज कुमार, रोहित बेलवाल,शुभम,राजीव पूनीया,इंद्र जीत सिंह,देवेन्द्र प्रसाद आदि किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!