देहरादून

तमंचे पे डिस्को करने वाले विधायक की वापसी से देवभूमि हुई शर्मसार: कांग्रेस

देवभूमि के लिए विधायक ने किया था अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल

डोईवाला। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को फिर भाजपा में शामिल किए जाने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बालावाला मामचंद चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चौधरी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड के लोगों को गाली देने वाले और पत्रकार को धमकी देने वाले विधायक को अपनी पार्टी में शामिल कर देवभूमि को शर्मसार किया है।

भाजपा विधायक ने खुलेआम तमंचे पर डिस्को करके उत्तराखंड को गाली दी थी। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा ने चुनाव में फायदा लेने के लिए चैंपियन की पार्टी में वापसी कर अपना दोहरा चरित्र उजागर किया है। जिसके लिए देवभूमि की जनता भाजपा के लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धनवीर राणा, देहरादून नगर निगम 96 नंबर वार्ड के पार्षद सचिन थापा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेंद्र बर्त्वाल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आशीष खत्री, अनिल नेगी, जिला कांग्रेस महामंत्री, गणेश डंडरियाल,

इंटक के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, रतनपुर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिजी थापा, नीरज त्यागी,  प्रदेश महासचिव सेवादल, मामचंद खत्री बिपिन रावत, दीपक उनियाल, सचिन नेगी, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!