उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने किया 20वीं बार रक्तदान

डोईवाला। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने लगभग 45 वर्ष की उम्र में 20वीं बार रक्तदान किया है।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने बताया कहा कि सेवा सप्ताह के पंचम दिवस पर सभी स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। डोईवाला विधानसभा में आयोजित रक्त दान शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अनिल गोयल जी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व से देश ही नहीं दुनिया को आगे बढने का एक अलग रास्ता दिखाई दिया है। जिससे भारत विश्व शक्ति बनने जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री करण वोहरा, कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा अध्यक्ष जिला अध्यक्ष विपुल मन्दोली, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, पंकज शर्मा, भारत मनचंदा, ममता नयाल, मनीष नैथानी, रोहित बडोला, सुमन लता रोहित छेत्री, सुंदर लोधी, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!