अपराधउत्तराखंडदेहरादून

छेड़खानी के आरोप में रेशम माजरी से एक आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला। ,पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में रेशम माजरी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रेशम माजरी लालतप्पड द्वारा एक तहरीर पुलिस को प्राप्त हुई कि वादी की पुत्री के साथ छेडखानी की गई है। तहरीर के आधार पर दिनांक 08.09.2021 को थाने में मु0अ0सं0 219/21 धारा 354(क)/506 भादवि व 7/8 पोक्सो अधि बनाम राजेश पाल पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना उ0नि0 अनीता बिष्ट के सुपुर्द की गई । जिसमे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 08.09.2021 को माजरी चौक लालतप्पड से आरोपी राजेश पाल (50) पुत्र प्रेमसिंह निवासी रेशम माजरी डोईवाला को गिरफ्तार किया गया।

 

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!