उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

आरूषी निशंक ने बीएसएफ कैंप डोईवाला में जवानों को बांधी राखी

Dehradun. सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री सुश्री आरूषी ‘‘निशंक’ ने डोईवाला में बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों को राखी बांधकर उनकी रक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि जवान देश की सुरक्षा के लिए इस पावन त्योहार पर भी अपने घरों या बहनों के पास नहीं जा पाते है।

घरों से दूर रहते देश की सुरक्षातंत्र का हिस्सा, चाहे वह आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवान हों या फिर पुलिस के, इस राखी के मौके पर किसी की भी कलाई सूनी नहीं होनी चाहिए।

उनको अपनों से दूर रहने खास करके बहन की कमी नहीं खलनी चाहिए, आरूषी ‘निशंक’ ने जवानों को राखी बाँधी। आरूषी ‘निशंक’ बताती है कि सेना के कठिन जीवन से वो बहुत अच्छे से परिचित है क्योंकि उनकी छोटी बहन भी सेना मे है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!