अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

लच्छीवाला रेंज के बनबाह बीट में पेड़ कटान मामले में आरोपी को जेल भेजा

देहरादून। लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत पेड़ों के कटान मामले में पाँचवाँ आरोपी को रेंज की टीम द्वारा गिरफ़्तार किया गया।

आरोपी गणेश पुत्र श्याम सिंह ग्राम धर्मूचक को लच्छीवाला वन रेंज की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ़्तार किया गया।

जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
लच्छीवाला रेज द्वारा यह पाँचवी बड़ी गिरफ़्तारी की गयी है।

आरोपी पर सागौन का पेड़ काटने का आरोप बताया जा रहा है।

अन्य अपराधियों की धर पकड़ को टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। स्थानीय स्तर व ज़िले से बाहर भी कुछ अपराधी टीम की रडार पर हैं।

लच्छीवाला रेंज की टीम में शामिल सदस्यों के नाम चण्डी उनियाल वन दारोग़ा,पंकज रावत वन दारोग़ा, इतेंद्र बर्थवाल वन दारोग़ा,

होशियार सिंह वन दरोग़ा कन्हैयालाल उपराजिक, रजत कुमार वनआरक्षी, वपिल सिंह वनआरक्षी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!