उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डोईवाला में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस का एक्शन- 16 वाहन सीज किए

डोईवाला। डोईवाला पुलिस द्वारा नाबालिक वाहन चालकों का चालान कर 16 दुपहिया वाहनों को सीज किया गया।

वर्तमान में नाबालिक छात्र/छात्राओं द्वारा वाहन चलाए जाने पर हो रही सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने को अभियान चलाया गया।

थाना डोईवाला, चौकी जौलीग्रांट, लालतप्पड़ और हर्रावाला पर टीम गठित कर सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलते हुए नाबालिग

छात्र-छात्रओं का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर 16 वाहनों को सीज किया गया। चालान के बाद सभी नाबालिक छात्र-

छात्राओं व वाहन चालकों को उनके अभिभावकों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार आवश्यक निर्देश देकर छोड़ा गया।

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसलिए नाबालिग को दोपहिया व चौपहिया वाहन चलाने से बचना चाहिए।

नही तो पुलिस उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!