उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

दून से वाराणसी 999 रूपए, मुंबई के लिए 1709 रूपए में भरिए उड़ान

दून एयरपोर्ट पर एअर इंडिया उतारेगा अपनी पांचवी फ्लाइट

देहरादून। एअर इंडिया ने आगामी शनिवार से शुरू होने जा रही अपनी नई फ्लाइट दून-वाराणसी के बीच एक तरफ का न्यूनतम किराया मात्र 999 रखा है।

जबकि दून-मुंबई के बीच एअर इंडिया ने न्यूनतम किराया 1709 रूपए रखा है। आगामी शनिवार से एअर इंडिया देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर अपनी पांचवीं फ्लाइट उतारने जा रही है। ये फ्लाइट दून-वाराणसी और दून-मुंबई के बीच उड़ान भरेगी। ये पहला मौका होगा जब हवाई यात्रियों को देहरादून और वाराणसी के बीच उड़ान भरने का अवसर मिलेगा। इससे देहरादून से वाराणसी जाने और वहां से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों, पयर्टकों और दूसरे लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं इस फ्लाइट के शुरू होने से देहरादून और मुंबई के बीच हवाई यात्रियों को हवाई सफर करने के लिए एक और फ्लाइट मिलेगी।

देहरादून-मुंबई के बीच पहले से ही इंडिगो और स्पाइसजेट अपनी फ्लाइट तीन फ्लाइटें संचालित कर रहे हैं। एअर इंडिया अपने 122 सीटर बोइंग विमान से दून-वाराणसी और दून-मुंबई के बीच सेवाएं देगा। इस विमान में 8 सीटें बिजनेस क्लास और 114 सीटें इकॉनामी क्लास होंगी। हवाई यात्रियों को दून से वाराणसी जाने में कुल 1 घंटे और 25 मिनट का समय लगेगा। वहीं देहरादून से मुंबई की हवाई यात्रा कुल दो घंटे में पूरी की जा सकेगी। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एअर इंडिया पहले ही देहरादून-दिल्ली के लिए दो और देहरादून-पंतनगर के लिए एक फ्लाइट संचालित कर रहा है। दून-पंतनगर फ्लाइट हफ्ते में चार दिन संचालित की जा जाती है। एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने कहा कि देहरादून-वाराणसी और देहरादून-मुंबई के बीच नई फ्लाइट शुरू होने का लाभ हवाई यात्रियों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

देहरादून-वाराणसी और देहरादून-मुंबई का समय

देहरादून।  एअर इंडिया की फ्लाइट सबसे पहले मुंबई से सुबह 10:25 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:40 बजे जौलीग्रांट में लैंड होगी। हवाई यात्रियों को लेकर ये फ्लाइट देहरादून से 1:10 बजे टेकऑफ होकर वाराणसी में दोपहर 2:35 बजे लैंड होगी। उसके बाद ये फ्लाइट वाराणसी से शाम 3:05 बजे टेकऑफ होकर देहरादून में शाम 4:30 बजे लैंड करेगी। और हवाई पैसेंजरों को लेकर शाम 5:00 बजे उड़ान भरकर शाम 7:00 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!